संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आजमगढ़ की फूलपुर पवई विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर शैलेश कुमार राजभर ने पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे आम कार्यकर्ता के सम्मान और संगठन के विश्वास का प्रतीक बताया।
भगवानपुर गांव में महिलाओं को किया संबोधित
संत कबीर नगर जिले की मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव भगवानपुर में माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि करोड़ों समर्थकों और लाखों कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
शैलेश कुमार राजभर अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।
जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प
उन्होंने कहा कि भगवान शिव, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां जगदंबा और मां समय महारानी से प्रार्थना है कि उन्हें पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विश्वास पर खरा उतरने और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे।
2027 में भाजपा की जीत का जताया विश्वास
शैलेश कुमार राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का विश्वास भी जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2027 में तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनने की उम्मीद व्यक्त की।
इस अवसर पर उर्मिला देवी, सरोजा राजभर, शकुंतला, ज्ञानमती, लालमती, बिंदु सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

