भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार मणि त्रिपाठी की नवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि !

देवरिया। बैतालपुर के ब्लॉक सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और जनसंघ काल से संगठन से जुड़े रहे केदार मणि त्रिपाठी की नवी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि केदार मणि त्रिपाठी की संगठनात्मक क्षमता और निष्ठा अतुलनीय थी। जनसंघ से भाजपा तक के सफर में उन्होंने अनेक चुनौतियों के बावजूद पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाया।
पूर्व महापौर डा.सत्या पाण्डेय,भाजपा जिला प्रभारी संतराज यादव,जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने भी उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति त्रिपाठी जी की प्रतिबद्धता और समाजहित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सादगी, संघर्ष और जनसेवा की भावना आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती है।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैतालपुर राजेश निषाद ने की, जबकि कार्यक्रम संचालन धनुशधारी मणि त्रिपाठी ने किया।
स्व.मणि के पुत्रों डॉ.वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी,जयप्रकाश मणि त्रिपाठी और ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख शैलेश कुमार त्रिपाठी, गिरजेश मणि त्रिपाठी, अरविन्द पाण्डेय, संजय राव, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, हेमा त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,संजय मिश्रा,विनय शर्मा,जितेंद्र सिंह, डॉ. राधेश्याम शुक्ला, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, राजेश निषाद, बच्चा सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, अनिल मणि त्रिपाठी,धनजंय मणि आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles