सलेमपुर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, श्याम लाल पाल बोले—2027 में जनता भाजपा को सत्ता से हटाएगी

सलेमपुर, देवरिया। समाजवादी पार्टी की ओर से सलेमपुर स्थित ओम मंडपम मैरिज हॉल में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में नाराजगी बढ़ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कन्या धन योजना के तहत आर्थिक सहायता दिए जाने का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल ने सेक्टर प्रभारियों और जोन प्रभारियों को मंच पर बुलाकर माल्यार्पण किया तथा उनका स्वागत किया।

भाजपा सरकार पर स्कूल बंद होने का आरोप

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रामाशंकर राजभर ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने बंद विद्यालयों को फिर से खुलवाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेराम यादव ने की, जबकि संचालन मंजूर आलम और मंजूर हसन ने संयुक्त रूप से किया।

सम्मेलन में व्यास यादव, स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक ओपी यादव, रामप्रकाश यादव, विजय यादव, श्यामदेव यादव, पवन प्रधान, नागेंद्र पासवान, जैनुल अख्तर, जामवंत विश्वकर्मा, पवन यादव, योगेश यादव, गोरख यादव, धीरेंद्र सिंह धीरू, टुन्ना वर्मा, वीरेंद्र यादव, विकास सिंह, अशोक यादव, देशराज यादव, बाबूलाल यादव, चंद्रपाल यादव, जुबैर अहमद, नुरुद्दीन, शाकिर लारी, भीम सिंह, अरशद सिद्दीकी, मालवीय प्रसाद, विमलेश पाल, अरविंद गौड़, रंजना भारती, राजकुमार गौड़, मंसूर अली, सौरभ यादव, मिथिलेश यादव, आलोक यादव, रामनारायण यादव, प्रज्ञानंद चौधरी, प्रदीप यादव, प्रमोद गौतम, हरेराम आर्य, सदानंद कुशवाहा, अवनीश गोलू, रामप्रताप यादव, हरेंद्र गौड़, सोनू पांडेय, मनोज लारी, धर्मेंद्र सोलंकी, मनोज यादव, खोखा सिंह, पूर्व विधायक श्याम बहादुर, खुर्शीद अंसारी, संतलाल राजभर, मुकेश राजभर, दीनानाथ राजभर, हनीफ, अवधेश यादव और मान सिंह सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles