पूरनपुर, पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की ओर से पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महासचिव अताउर रहमान, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां ‘फूलबाबू’ और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा पीलीभीत के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने की, जबकि आयोजन पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने संबोधन में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और पीडीए के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है तथा समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्य करती रहेगी।
उन्होंने पीडीए को सामाजिक भागीदारी, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा राजनीतिक-सामाजिक विमर्श बताते हुए कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की अपील की। नेताओं ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
सम्मेलन में पूर्व विधायक अरशद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान उल हक कादरी, राजकुमार राजू, आरती महेंद्र, रामकुमार पासवान, अशोक राजा, प्रदेश सचिव फारूक कादरी, मो. अरशद दद्दा, यूसुफ कादरी, जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान, रियाज खान, प्रदेश सचिव असलम जावेद अंसारी, सतनाम सिंह देओल, पप्पू शाह, रशीद खान राजा, उमाशंकर यादव, आनंद सिंह यादव, मो. रजा अंसारी, जिया उल मुस्तफा, बालकराम सागर, काशीराम सरोज, जैगम खान, रजत सक्सेना, हरिपाल सिंह लोधी, कमलेश कुमार पाल एडवोकेट, केदारनाथ गौतम, इस्तियाक मंसूरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा सपा यूथ फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा, मुक्तदिर हयात खान, वीरेश यादव, डॉ. साहब बक्स, भगवानदीन वर्मा, प्रशांत भारती, प्रशांत अवस्थी, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, रजनीश यादव, हरिओम सिंह, रमेश वर्मा, जमुना प्रसाद वर्मा, रामदयाल वर्मा, तोलेराम पाल, रमेश चंद्र मिश्रा, हरिनाथ यादव, दिनेश वर्मा, इंद्रपाल सिंह, जेतराम वर्मा और तेजराम पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

