पीलीभीत। 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता-2026 में पीलीभीत पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में महिला टीम ने स्वर्ण पदक, जबकि पुरुष टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
सेपक टकरा में महिला टीम का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 सितंबर 2026 तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 11 जोन की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बरेली जोन का प्रतिनिधित्व कर रही पीलीभीत जनपद की महिला खिलाड़ियों ने सेपक टकरा की रेगू एवं क्वाड स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पुरुष वॉलीबॉल टीम ने जीता कांस्य
वहीं, पीलीभीत पुलिस की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने भी प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। टीम को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
दोनों टीमों की इस उपलब्धि से पीलीभीत पुलिस में उत्साह का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह उपलब्धि पुलिस बल में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाती है।

