पीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेले के विवाद में गोलीबारी, तीन युवकों की मौत; एक घायल

अमरिया, पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र में रामलीला मेले के आयोजन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार देर शाम हुई गोलीबारी में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मेले के आय-व्यय का हिसाब मांगने पर विवाद

जानकारी के अनुसार, आगामी रामलीला मेले की तैयारियों और आयोजन को लेकर सोमवार देर शाम बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान पिछले मेले के आय-व्यय का हिसाब मांगने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें कुणाल, अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता समेत चार लोग घायल हो गए।

उपचार के दौरान तीसरे युवक की भी मौत

घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुणाल और अंकित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहित गुप्ता को बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान मोहित की भी मौत हो गई। चौथे घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

मुख्य आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

गोलीबारी की सूचना मिलते ही एएसपी हिमांशु गौरव समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles