देवरिया। सलेमपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव अपनी टीम के साथ सलेमपुर पहुंचे और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों को समय से पूरा करने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।
इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल ओम मंडपम मैरिज हाल, मेन रोड, सलेमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारी ली गई।
बैठक में स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक ओपी यादव, राष्ट्रीय सचिव हरेराम यादव, मंजूर आलम, रंजना भारती, विमलेश पाल, मालवीय प्रसाद निर्मल, विजय यादव, मनोज लारी, पवन प्रधान, सोनू पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, देवराज यादव, गोरख यादव, योगेश यादव, राजकुमार गौड़, धनंजय यादव, शहबाज आलम, मिथिलेश यादव, चंद्रपाल यादव, डॉ. कमल सहित अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

