असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, 26 लोगों की मौत; 20 घायल

निरंकार टुडे-गुवाहाटी। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। हादसा रंगाजन इलाके में एक ट्रैवलर मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, ट्रैवलर में करीब 45 यात्री सवार थे। मृतकों में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं। कई यात्री कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हाथीकुली चाय बागान के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घायलों को बिना देरी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री अतुल बोरा राहत कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles