संतकबीरनगर में एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, 25 पुलिसकर्मी ‘कॉप ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ के रूप में चयनित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, प्रभारी निरीक्षक मेहदावल राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, हेड कांस्टेबल घनश्याम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र शर्मा, कांस्टेबल अमेरिका प्रसाद और कांस्टेबल बृजेश समेत कुल 25 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह को भी कुशल मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बैठक में अभियोजन, होमगार्ड, आबकारी, एआरटीओ, अग्निशमन समेत विभिन्न विभागों और पुलिस की शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles