संतकबीरनगर में एसपी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन के साथ संवेदनशील, शालीन और सकारात्मक व्यवहार करने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

इसके बाद आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में 60 और 90 दिनों से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, मिशन शक्ति, साइबर अपराध, कानून-व्यवस्था तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई।

एसपी ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित एवं फरार अभियुक्तों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और जरूरत के अनुसार कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने को कहा।

हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो और लूट जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी पर भी जोर दिया गया। एसपी ने अभियोजन अधिकारियों और विवेचकों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महत्वपूर्ण मुकदमों की नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह को कुशल मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गोष्ठी में अभियोजन, होमगार्ड, आबकारी, एआरटीओ, अग्निशमन समेत विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles