नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, पुलिया से टकराई; एक घायल

लार (देवरिया)। लार-पिंडी मार्ग पर बुधवार देर रात कोहरा गांव के समीप जटाधारी बाबा स्थान के पास नीलगाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि तीन अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिया को भी नुकसान पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग मांझी से रसड़ा की ओर जा रहे थे। कोहरा गांव के समीप जटाधारी बाबा स्थान के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जोरदार टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार का फाटक क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें सवार लोग अंदर फंस गए थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

घायल की पहचान सुशील कुमार पुत्र लल्लन जी सोनी (44), निवासी बाबू चौक, रसड़ा के रूप में हुई है। हादसे में कार संख्या UP 60 AW 3840 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles