एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने काली गांव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

दरभंगा। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत काली गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के एनीमिया, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान एनीमिया से पीड़ित मरीजों को 30 दिनों की निःशुल्क दवा भी प्रदान की गई।

बैंक की ओर से बताया गया कि ग्रामीण समुदायों तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया।

बता दें कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाल ही में यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिलने की जानकारी दी है। बैंक के अनुसार, एक दशक में यह अप्रूवल प्राप्त करने वाला वह भारत का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles