देवरिया में डीएम ने भूमि विवाद का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर दिए निस्तारण के निर्देश

देवरिया। जनता दर्शन में ग्राम कतरारी छेरिहवा निवासी रीता देवी द्वारा भूमि संबंधी शिकायत प्रस्तुत किए जाने के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मामले को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और राजस्व अधिकारियों को सभी पक्षों की सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

रीता देवी ने जनता दर्शन में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उनकी भूमि में फर्जीवाड़ा कर बैनामा कराने के साथ ही दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज करा दिया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का स्थलीय परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले में सभी संबंधित पक्षों की सुनवाई निष्पक्ष तरीके से की जाए और अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में राजस्व अधिकारी पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।

जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचकर शिकायत का संज्ञान लेने और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाने पर मौजूद लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी आती है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles