श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ, पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा !

पनवाड़ीे (महोबा): विष्णु महायज्ञ के आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर आगे-आगे कलश लेकर चल रही थीं, तो ढोल व मंजीरे की धुन पर पीछे श्रद्धालु व संतजन झूमते हुए चल रहे थे।
पनवाड़ी विकास खंड के अंडवारा गांव स्थित बड़ी दुर्गा माता मंदिर परिसर में विष्णु महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। पहले दिन बड़ी दुर्गा माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के प्रमुख चौराहों से होकर निकाली गई जिसमें गांव एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी लोगों ने सहभागिता की। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। मंगल गीत गाए जा रहे थे, कलश यात्रा में संत डमरू बजाते हुए नृत्य करते हुए चल रहे थे।1008 श्री ब्रम्हलीन श्री अवधूतानंद भगवान परमहंस एवं स्वामी श्री महानंद जी महाराज की प्रेरणा से उपरोक्त सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महायज्ञ में ब्राह्मणों की ओर से पांच कुंडीय हवन, पूजन के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतों के श्री मुख से सनातन धर्म संस्कृति के साथ साथ सनातन प्रेमियों को पुराणों का श्रवण करने का सौभाग्य एवं धर्म संस्कृति से संबंधित प्रवचन सुनने का भी शुभ अवसर प्राप्त होगा यज्ञाचार्य स्वामी मदन मोहनाचार्य जी महाराज अयोध्या द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा एवं प्रमुख प्रवचन वक्ता साध्वी रेखा दीदी (मानस मणि आश्रम आगरा) द्वारा किए जाएंगे श्रीराम नगरी अयोध्या से आए स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी तो वही रामलीला रात्रि नो बजे से श्री जानकी वल्लभ रामलीला मंडल के द्वारा प्रस्तुतियां दिखाई जाएंगी विष्णु महायज्ञ का समापन 5 जून को पूर्णाहुति एवं ब्राह्मण भोज, विशाल भंडारा के साथ होगा। मुख यज्ञ यजमान श्रीमती फूलवती राजबहादुर एवं श्रीमती गीता देवी राजकुमार राजपूत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles