त्याग, सुशासन और जनसेवा की प्रतीक पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत घाटमपुर में विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन !

घाटमपुर- में आज पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत एक गरिमामयी विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर-उन्नाव स्नातक क्षेत्र के एमएलसी एवं लोकप्रिय विधायक श्री अरुण पाठक जी तथा कार्यक्रम संयोजक घाटमपुर विधानसभा की यशस्वी विधायक श्रीमती सरोज कुरील जी रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर के त्याग, सुशासन और समाज सेवा पर आधारित जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज के भारत में प्रासंगिक बताया। उन्होंने अभियान को सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बताया।


कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री उपेन्द्र पासवान जी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर रानी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। प्रमुख रूप से उपस्थिति लोग जीतू चौरसिया सावित्री बौद्ध रामविलास यादव सीलू निषाद विकास यादव विनय परमार जयवीर पाल सुभम मिश्रा कुलदीप कुसबहा निशु सचान रामजी शुक्ला अनूम अवस्थी अनूप कुरील सुनील कुरील अंजली तिवारी सत्यम चौहान शिवकुमार यादव प्रहलाद सिंह विष्णु तिवारी सुनील गौतम हासिम सुरेश पाल अनिल शंखवार मुनेश कुरील दिनेश सचान प्रांशु सचान शोभित अवस्थी अशोक सचान इंद्र जीत सिंह महेन्द्र मिश्रा दीपू दुबेदी गगन सचान अजीत सिंह अभिनव सिंह शिवशंकर प्रजापति मनीष तिवारी,

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles