मखाना खेती को प्रोत्साहित कर रही सरकार- पवन मिश्र !

यूपी की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर उत्कर्ष के 8 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत गांव चलो अभियान में भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने देवरिया विधानसभा के पिपरपाती गांव में घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका वितरित किया।
इस अवसर पर लोगो के घरों पर भाजपा का झंडा भी लगाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में किसानों की उन्नति के लिए कई कार्य किये है, सरकार मखाना की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर प्रति हेक्टेयर 40 हजार रुपये का अनुदान दे रही है, सरकार के इस पहल में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देवरिया के किसानों ने सबसे आगे आकर पिछले साल से ही जनपद में मखाना की खेती शुरू कर दिया है
उन्होंने कहा कि मखाना की खेती से किसानों की आय दुगुनी होगी और किसान समृद्ध होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यप्रकाश मिश्र, मुकेश राय, गोपाल जी मिश्र, अरुण मिश्र, विजय कुशवाहा, राजेश प्रसाद उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles