राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी करने पर भड़के सपाई !

औरैया। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गयी टिप्पणी के विरोध में और संगीत सोम द्वारा सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के ऊपर की गयी टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मि यादव ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी की है वह निंदनीय है। कहा कि जब भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने सम्बोधन में भाजपा का विरोध करते हैं तो वह मोदी जी और योगी जी कहते हैं मगर दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा जो अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया वह निंदनीय है और इसकी सजा उनको मिलनी चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से महिला सभा की जिला अध्यक्ष रश्मि यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एल एस, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ध्रुव यादव, विनय यादव, अंशुल गौतम, पंकज यादव, मनीषा गौतम, निर्मला राजपूत, प्रीती यादव, सुधा दोहरे, सुमनलता सैनी, पुष्पा राजपूत, प्रियंका राजपूत, सुनील कुमार पाल, कल्पना गौतम, कान्ति कुमारी, साधना यादव, अनामिका कुमारी, लिटिल यादव, शिवानी देवी एवं मीडिया प्रभारी शोभित यादव हीरू सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles