माँ गायत्री मूर्ति की हुयी प्राण प्रतिष्ठा !

गायत्री चेतना केन्द्र सिद्ध बाबा बिसवां खुर्द (तंबौर) सीतापुर में माँ गायत्री मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रत्येक दिन नित्य प्रति सुबह गायत्री महायज्ञ,संस्कार और शाम को प्रवचन संगीत और प्रज्ञा पुराण की कथा का आयोजन शांति कुंज हरिद्वार द्वारा आयी टोली टोली नायक पुरुषोत्तम वन्देवार,सारथी युग चालक राम गोपाल मालव,युग गायक पवन ठेंहरिया,युग बादक अर्पित पाण्डेय द्वारा यज्ञ,प्रज्ञा पुराण की कथा प्रवचन और संस्कार कराए जा रहे है टोली नायक पुरुषोत्तम वन्देवार ने बताया कि गायत्री परिवार का मिशन मानव में मानवता का उदय मानव के हृदय में देवत्व का उदय और पृथ्वी पर स्वर्ग का अवतरण हम बदलेंगे तो युग बदलेगा सिद्धांत के आधार पर भारत वर्ष ही नहीं पूरे विश्व में प.श्री राम शर्मा आचार्य के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य गायत्री परिवार के परिजन करने का काम कर रहे है साथ ही साथ निः शुल्क सभी प्रकार के संस्कार कराये जाते है।

आज माँ गायत्री मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान उपेंद्र सिंह सपरिवार बिसवां खुर्द, दूवरि लाल चौहान सोहरिया सपरिवार,डॉ.गंगासागर सिंह सपरिवार बिसवां खुर्द ने की इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राम नरेश चौधरी ने बताया कि कल 9 अप्रैल को शाम को दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा,जिला ट्रस्टी गंगासागर वर्मा,संजय रस्तोगी ब्लॉक समन्वयक,पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुपम वर्मा,पवन सिंह (रामू),भीम सिंह,जमुनासागर सिंह,सूर्य प्रताप वर्मा,ग्राम प्रधान संदीप कुमार वर्मा,उपेन्द्र कुमार वर्मा,शिव सागर सिंह,शिव मंगल सिंह, विवेकानंद,शिवानंद सिंह,शारदानंद सिंह,संजय वर्मा, एस.पी.सिंह वर्मा,सुशील पाण्डेय,एस.के.सिंह,आकाश वर्मा,राम जी वर्मा,छोटू वर्मा,मोनू वर्मा,राजेंद्र सिंह,अंकित वर्मा,धीरज वर्मा,अपाला मणि,श्रृष्टि वर्मा,आरती,रजनी,काजल,राधा के साथ महिला मण्डल और युवा मण्डल के कार्यकर्ता और कार्यकत्री मिलकर,ग्रामवासी,क्षेत्रवासी कार्यक्रम में सहभागी बनकर पूर्ण के भागीदार बने।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles