भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर का साफ-सफाई कर किया पूजन-अर्चन !

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक सभा कुवंर कुशवाहा के नेतृत्व में भाटपार रानी उपनगर के रानी पोखरा स्थित काली मंदिर परिसर का सफाई कर पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। बाल विवाह एवं विधवा विवाह को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने अपने राज्य में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए। अहिल्याबाई होलकर सभी धर्मों के प्रति सहिष्णु थी उन्होंने बहुत सारे मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने का काम किया। अहिल्याबाई होल्कर को एक महान शासिका एवं आदर्श महिला के रूप में आज भी याद किया जाता है। हम सभी को उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, अशोक सहाय, अश्वनी कुमार सिंह, सुरेश तिवारी, आनंद पीयूष उपाध्याय, राजेश गुप्ता, हनुमान जायसवाल, जीतू गुप्ता, अंकुश शाही, संजय कुशवाहा, गुड्डू सहाय, धर्मेंद्र कुशवाहा, विवेक गुप्ता, अश्वनी सिंह, सोनू वर्मा, सुरेंद्र चौहान, संजय जायसवाल, संतोष शाही, अमरेंद्र मौर्य, संतोष पांडेय, राजेंद्र जायसवाल, विकास वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles