कंप्यूटर का ज्ञान अब एक अनिवार्य योग्यता बन चुका है -कमरे आलम !

कंप्यूटर का ज्ञान अब एक अनिवार्य योग्यता बन चुका है -कमरे आलम
संत कबीर नगर , सेमरियावां( संत कबीर नगर) उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में आयोजित समर कैंप के छठवे दिन कम्प्यूटर व एआई विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन शिक्षक जुबेर अहमद ने किया।

        अतिथि वक्ता कमरे आलम सिद्धिकी ने कहा कि 21वीं सदी डिजिटल युग के रूप में जानी जाती है, जहां तकनीक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गई है। आज के दौर में कंप्यूटर केवल एक मशीन नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय, चिकित्सा और संचार सहित हर क्षेत्र में क्रांति लाने वाला साधन बन चुका है। 
          उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा ने न केवल सीखने के तरीके को बदला है, बल्कि रोजगार और विकास के नए अवसर भी प्रदान किए हैं। चाहे स्कूल हो, कॉलेज हो या कार्यस्थल, कंप्यूटर का ज्ञान अब एक अनिवार्य योग्यता बन चुका है। कंप्यूटर शिक्षा का महत्व और आधुनिक युग में इसकी आवश्यकता के बारे में बताया गया है।
       समर कैंप के प्रारंभ में शिक्षक मुहम्मद इस्तियाक ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। बच्चों को मयूर आसान, बज्र आसान, वृक्ष आसान, सूर्य नमस्कार व प्राणायाम के तरीकों की जानकारी दी और उनसे अभ्यास भी कराया गया।
           इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, मुहम्मद इस्तियाक, फसीयुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद परवेज अख्तर, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, ओजैर अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles