तुमड़िया में खराब हैंडपंप और सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, विकास कार्यों पर उठाए सवाल

पीलीभीत। ब्लॉक अमरिया क्षेत्र के ग्राम तुमड़िया में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। गांव में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंपों और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं, जबकि कुछ हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान को हैंडपंपों की खराब स्थिति से अवगत कराते हुए मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन आरोप है कि समस्या के समाधान को लेकर लगातार टालमटोल की जाती रही। ग्रामीणों का दावा है कि 22 अगस्त 2026 को हैंडपंप मरम्मत के नाम पर छह हजार रुपये की धनराशि निकाली गई, इसके बावजूद गांव में कई हैंडपंप अब भी खराब पड़े हैं।

हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं होने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं गांव की सड़क की स्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में कराए गए विकास कार्यों और हैंडपंप मरम्मत के लिए निकाली गई धनराशि की जांच कराने की मांग की है। साथ ही खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क समेत अन्य विकास कार्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग प्रशासन से की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles