सुल्तानपुर। गोमती नदी के पुल से गुरुवार को एक अज्ञात युवती ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार प्रशासन सक्रिय हुआ और गोताखोरों की टीम के साथ नदी में युवती की तलाश शुरू कराई गई।
कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। बताया गया कि फिलहाल युवती की हालत ठीक है, हालांकि वह किसी से बातचीत नहीं कर रही है। प्रशासन की ओर से युवती की पहचान और घटना के कारणों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन और गोताखोरों की त्वरित कार्रवाई के चलते युवती को समय रहते बाहर निकाला जा सका और बड़ा हादसा टल गया।

