मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के अनुसार, पुलिस टीम ने 17 सितंबर को मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा संख्या 871/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल कृष्ण नारायण गौंड और कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles