फाइलों के रखरखाव में खामी पर सीडीओ नाराज, तत्काल सुधार के निर्देश

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों और फाइलों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा विभागीय कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बाल संरक्षण विभाग में फाइलों के रखरखाव में खामियां सामने आईं। फाइलों को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखे जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव बेहतर ढंग से किया जाना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी दस्तावेज अथवा फाइल को आसानी से खोजकर उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने फाइलों के रखरखाव में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी।

उन्होंने विकास भवन के कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने और विभागीय कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुए सीडीओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयों की कार्यप्रणाली में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles