आयुष्मान कार्ड से जोड़े जाएंगे 37 हजार से अधिक निर्माण श्रमिक

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इसके लिए जनपद में 37,117 लाभार्थियों का डाटा प्राप्त हुआ है। ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन कराया जा रहा है। आज कुल 21 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार ने जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत आच्छादित लाभार्थियों से अपील की है कि वे निकटतम सहज जन सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ता अथवा ग्राम प्रधान से संपर्क कर अपना आयुष्मान भारत कार्ड अवश्य बनवाएं।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि राजमिस्त्री, लेबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, वेल्डर आदि निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक, जिन्होंने अभी तक बोर्ड के अंतर्गत पंजीयन नहीं कराया है, ग्राम पंचायत सहायक अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय योजना, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना तथा संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना का लाभ मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि श्रमिक पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पिछले एक वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करने का नियोजन प्रमाण पत्र अथवा स्वघोषणा पत्र आवश्यक है। पंजीयन एवं अंशदान शुल्क एक वर्ष के लिए 40 रुपये, दो वर्ष के लिए 60 रुपये और तीन वर्ष के लिए 80 रुपये निर्धारित है। ओटीपी के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी आवश्यक होगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, विकास भवन परिसर, देवरिया में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles