शिक्षक दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में पौधरोपण, वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश

शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में पौधरोपण एवं वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीलीभीत रेंज के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को गिद्ध संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि गिद्ध पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में उनका विशेष योगदान है। विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के प्रति भी जागरूक किया गया।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए और मगरमच्छ जैसे वन्यजीवों से बचाव को लेकर जागरूकता वीडियो भी दिखाया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि जंगल या आसपास के क्षेत्र में किसी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और न ही उसे छेड़ने का प्रयास करें। वन्यजीव के आसपास भीड़ न लगाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी पौधरोपण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की देखभाल और वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ तथा वन विभाग के वन दरोगा शैलेन्द्र यादव, कौशेंद्र यादव, रामऔतार, बेनीराम एवं रामकैलाश उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles