महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

विद्यार्थियों ने शिक्षकों को माला पहनाकर व उपहार देकर किया सम्मानित, ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत रोपे 25 पौधे

कदौरा (जालौन)। महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति तथा महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन महान विचारक और दार्शनिक होने के साथ देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनके शिष्यों ने जब उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो उन्होंने कहा था कि यदि उनके जन्मदिन को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो उन्हें गर्व होगा। तभी से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के तहत रोपे 25 पौधे

जन्मदिवस कार्यक्रम के बाद शासन एवं विभागीय निर्देशों के क्रम में विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के करीब 25 पौधे रोपे गए। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को माल्यार्पण कर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा—

“शिक्षक हैं हम, शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे।
अगर दिया इन बच्चों ने हमारा साथ,
चले हमारे बताए रास्ते पर, रहें अनुशासन पर,
तो हम निश्चित ही इनकी तकदीर बदल देंगे।”

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनीश वेग, पृथ्वी पाल अहिरवार, मनोज कुमार वर्मा, मनीष कुमार, अंजुलि गुप्ता, श्रेष्ठ बाथम, मुस्कान खान, योगेश कुमार, अजय सिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार, भगवान दीन, विवेक कुमार, विक्रांत वर्मा, आनंद मोहन, शिवकुमार नामदेव, राधा कृष्ण, जगदीश प्रसाद, कैलाश कुमार, महादेवी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles