सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

बरसधिया। ग्राम पंचायत बरसधिया में सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शौचालय परिसर में जगह-जगह गंदगी जमा होने के साथ ही फर्श पर पत्थर न लगाए जाने से व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण सामुदायिक शौचालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण लोगों को स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया गया था। इसके बावजूद नियमित रखरखाव और साफ-सफाई के अभाव में इसकी स्थिति खराब होती जा रही है। परिसर में फैली गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए सामुदायिक शौचालय की नियमित सफाई कराने, परिसर में उचित फर्श निर्माण कराने तथा साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।

अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेकर सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था में सुधार के लिए कब तक प्रभावी कदम उठाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles