देवरिया में कांग्रेस ने निकाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ न्याय पदयात्रा

देवरिया। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ न्याय पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त और जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा शुरू की।

पदयात्रा सुभाष चौक, सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बाद में वापस जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पदयात्रा का समापन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ सहित अन्य नारे लगाए।

राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाताओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरि, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, आनंददेव गिरि, अब्दुल जब्बार, जुलेखा खातून, रामआशीष साहनी, गोविंद मिश्र, हर्षित सिंह, सत्यम पांडेय, रत्नेश मल्ल, चंदन वर्मा, रविप्रताप सिंह, अंकुर भारती, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शिवशंकर सिंह, राजकुमार यादव, रविंद्र मल्ल, मार्कंडेय मिश्र, जेपी यादव, महेंद्र अंबेडकर, सुभाष राय, मधु शर्मा, रीता देवी, शहनाज जफर, परमानंद प्रसाद, मनीष रजक, रजनीश प्रसाद, चंद्रिका निषाद, प्रेमलाल भारती और विनोद त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles