भाटपार रानी। उपनगर के सुप्रसिद्ध एवं प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम जानकी ट्रस्ट एवं मंदिर समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण के छठियार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
बताया गया कि श्रीराम जानकी मंदिर में प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठवें दिन छठियार का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों और रोशनी से सजाया गया था। रोशनी से जगमगाते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देर तक बनी रही।
श्रीराम जानकी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र : राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह
इस अवसर पर मदन मोहन मालवीय शिक्षा संस्थान के प्रबंधक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और छठियार मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति के प्रबंधक रामदरश गुप्ता, उप प्रबंधक डॉ. प्रमोद बरनवाल, अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, मंत्री राजेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष हनुमान जायसवाल सहित समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश चंद मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, डॉ. केके मिश्रा, अजय बरनवाल, सतीश बरनवाल, जितेंद्र गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल एवं नामित भाजपा सभासद आशुतोष गुप्ता, गिरिजेश गुप्ता, ओम मेडिकल के विकास बरनवाल, पीके गुप्ता, सर देवेश गुप्ता, जिला संगठन मंत्री प्रमोद गुप्ता, संतोष बरनवाल, विजय कुमार मद्धेशिया, जयप्रकाश बरनवाल, मनोज वर्मा, अनिल मद्धेशिया, अरविंद गुप्ता, राकेश कुशवाहा, राजेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमित वर्मा, सुनील पांडे, विनय मद्धेशिया, सुशील जायसवाल, सुशील मौर्य, अमरेंद्र मौर्य, राजेश वर्मा, राजन गुप्ता, पप्पू मद्धेशिया, विनोद चौरसिया, विनोद गुप्ता, आदित्य वर्मा, अनिकेत बरनवाल, सार्थक बरनवाल, शुभम कुमार गुप्ता, सागर गुप्ता, नकुल गुप्ता, दीनदयाल, अजीत गुप्ता और नमन बरनवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर समिति ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। साथ ही भंडारे के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद किया।
शिव मंदिर और रानी पोखरा पर भी हुआ आयोजन
इसके अलावा नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण का छठियार धूमधाम से मनाया गया। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं नगर के सुप्रसिद्ध रानी पोखरा पर सीए अजय बरनवाल के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण के छठियार का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

