हत्या के मामले में वांछित आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, आला कत्ल नुकीली परखी बरामद

संतकबीरनगर। थाना बेलहरकला पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल नुकीली परखी भी बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में मंजू देवी पत्नी स्वर्गीय राजू निवासी जंगल दशहर, थाना बेलहरकला ने तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर रामदास गुप्ता ने नुकीले हथियार से उनके पति राजू के पेट में कई वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल राजू को सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

जंगल दशहर मोड़ से गिरफ्तारी

पुलिस ने 16 सितंबर 2026 को वांछित अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर को जंगल दशहर मोड़, बहद्राम पिपरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीली परखी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू और उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी बात को लेकर 15 सितंबर की शाम गाली-गलौज और मारपीट हो रही थी। पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान आरोपी ने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली परखी से राजू के सीने और पेट पर कई वार किए।

पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने 15,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुरस्कार पाने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला सर्वेश कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल सतीश कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल ओमप्रकाश चौरसिया, कांस्टेबल अमरजीत मौर्य तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल पीयूष कुमार गुप्ता शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles