भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं बागपत की बेटी कशिश शर्मा, हुआ सम्मान

बागपत। जनपद की बेटी कशिश शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

गुराना रोड निवासी कशिश शर्मा के लेफ्टिनेंट बनने पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कशिश को पटका पहनाकर अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

संगठन के जिलाध्यक्ष आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने कशिश के माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी बेटी ने अपनी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कशिश की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

सम्मान समारोह में जिला महामंत्री नीरज वत्स, प्रदेश मंत्री दीपक, जिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, एडवोकेट अमित वशिष्ठ, पंडित राजकुमार शर्मा, चौधरी आदित्य भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कशिश की उपलब्धि की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। परिवार और स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल सैन्य सेवा की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles