अमरिया। वन्यजीव सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित चित्र बनाए और इनके माध्यम से संरक्षण का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा उमरा ने प्रथम, कक्षा 10 की नैंसी ने द्वितीय तथा कक्षा 11 की उमम फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।
इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। विद्यार्थियों से प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में वन दरोगा शैलेंद्र यादव, कौशेंद्र यादव, वन रक्षक रामऔतार, विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजू

