घाटमपुर व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, सुभाष शर्मा बने सह कोषाध्यक्ष

घाटमपुर, कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की घाटमपुर इकाई की समीक्षा बैठक जिला मंत्री एवं घाटमपुर प्रभारी ललित सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संगठन में लगातार लापरवाही बरतने और व्यापारी हितों के लिए सक्रियता से कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारियों को संगठन से बाहर करने का निर्णय लिया गया। वहीं, संगठन के प्रति मेहनत और निष्ठा से कार्य करने वाले सुभाष शर्मा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा प्रांशु गुप्ता उर्फ सोना को क्षेत्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

बैठक के दौरान यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क का मुद्दा भी उठाया गया। जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि सरकार ने इस शुल्क को फिलहाल दीपावली तक टाल दिया है। उन्होंने इसे व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर बताते हुए कहा कि संगठन व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठा रहा है।

बैठक में जिला मंत्री ललित सोनी, अभय गुप्ता, चांद मोहम्मद, प्रदीप मिश्रा, सुरेश कुमार, ओसामा मिर्जा, महेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, विनीत गुप्ता, सुभाष शर्मा, विनय यादव, आदर्श और अमरनाथ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles