घाटमपुर सरकारी अस्पताल के समय में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू हुआ शीतकालीन समय

घाटमपुर, कानपुर नगर। मौसम में बदलाव को देखते हुए घाटमपुर स्थित सरकारी अस्पताल के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन सचान ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि अस्पताल में शीतकालीन समय 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

नए समय के अनुसार शीतकाल में अस्पताल की ओपीडी सेवाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी। वहीं, ग्रीष्मकालीन समय 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेगा, जिसके दौरान अस्पताल की सेवाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित की जाएंगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन सचान ने मरीजों और तीमारदारों से अपील की है कि वे अस्पताल आने से पहले निर्धारित समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों और अस्पताल के स्टाफ को भी नए समय के अनुसार ओपीडी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles