कैंसर से बचाव ही सबसे अच्छा इलाज: प्रो. राणा प्रताप सिंह

भाटपार रानी (देवरिया)। “कैंसर का सबसे अच्छा इलाज कैंसर से बचाव है।” यह बात विश्व प्रसिद्ध कैंसर वैज्ञानिक एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटपार रानी में आयोजित कार्यक्रम में कही। वह ‘एडवांसेज इन द प्रीवेंशन एंड ट्रीटमेंट ऑफ कैंसर’ विषयक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित वक्ता के रूप में शामिल हुए।

प्रो. सिंह ने कहा कि देश में क्रॉनिक बीमारियों का भार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कैंसर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय ग्रंथों में भी इससे संबंधित रोगों का उल्लेख मिलता है। उन्होंने कैंसर के प्रमुख कारकों को रासायनिक, भौतिक और जैविक श्रेणियों में समझाया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से कोशिकाओं के नियंत्रण की आणविक प्रक्रिया समझाई। इसके लिए उन्होंने एबीसी (एक्सीलेटर, ब्रेक और क्लच) का उदाहरण देते हुए ट्यूमर सप्रेसर जीन और प्रोटो-ऑन्कोजीन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कोशिकाओं के नियंत्रण की प्रक्रिया में असंतुलन कैंसर के विकास से जुड़ा हो सकता है। साथ ही प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की रोकथाम और उपचार से संबंधित विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने कैंसर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका प्रो. सिंह ने सहज भाषा में उत्तर दिया।

इससे पूर्व महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कैंसर के साथ अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बीमारी से बचाव और जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर का प्रभाव केवल मरीज तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित होता है।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र गौड़ ने आभार ज्ञापन के साथ अध्यक्षीय संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजीत सिंह ने किया।

इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रमुख प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. राकेश कुमार, डॉ. मनीष नाथ त्रिपाठी, डॉ. अमीर लाल, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. शीलेंद्र पाठक, डॉ. अमन तिवारी, डॉ. विदुषी सिंह, डॉ. कीर्ति कुमार जायसवाल, डॉ. सुशील पांडे, डॉ. अवनीत सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. धर्मजीत सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यालय अधीक्षक प्रवीण शाही एवं शिव प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles