देवरिया पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा पदक समारोह, 10 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

देवरिया। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को पुलिस लाइन देवरिया में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी, बेहतर कार्यशैली और जनसेवा की भावना का विशेष महत्व है। गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले ये पदक पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के सम्मान का प्रतीक हैं और अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन को त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिलने वाला सम्मान पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा देता है।

वर्ष 2026 के पदक प्राप्त पुलिसकर्मी

अति उत्कृष्ट सेवा पदक

  1. निरीक्षक सादिक परवेज — सीटी सेल, पुलिस कार्यालय
  2. उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय — अभियोजन कार्यालय
  3. उपनिरीक्षक बुधई राम — थाना महुआडीह
  4. उपनिरीक्षक प्रारब्ध प्रताप — थाना श्रीरामपुर

उत्कृष्ट सेवा पदक
5. उपनिरीक्षक भुवनेश्वर कुमार राय — प्रधान लिपिक, पुलिस कार्यालय
6. मुख्य आरक्षी राजेश यादव — अभियोजन कार्यालय

वर्ष 2025 के पदक प्राप्त पुलिसकर्मी

उत्कृष्ट सेवा पदक

  1. मुख्य आरक्षी अशोक कुमार — गोपनीय कार्यालय
  2. मुख्य आरक्षी नसीम अहमद — पुलिस अधीक्षक स्कोर्ट
  3. मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय — कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर
  4. आरक्षी चालक विश्वम्भर राय — परिवहन शाखा, पुलिस लाइन

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे और सम्मानित कर्मियों को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles