अमरिया ब्लॉक और सीएचसी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

अमरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को अमरिया ब्लॉक परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह, उप जिलाधिकारी हेमंत चौधरी, खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह और एपीओ अनवर मलिक सहित सचिव, लेखपाल एवं अन्य कर्मचारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। ब्लॉक परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने के साथ कर्मचारियों ने एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमरिया में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिकेत गंगवार के नेतृत्व में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। ब्लॉक परिसर और सीएचसी में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles