सिसहनिया गांव में गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा की स्थापना, रातभर हुआ भजन-कीर्तन

सकारपार। क्षेत्र के सिसहनिया गांव में प्रमोद कुमार उपाध्याय के आवास पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधानपूर्वक स्थापित की गई। बुधवार रात मंत्रोच्चार और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार ने विधिवत पूजन के बाद गणेश प्रतिमा की आंखों पर बंधी पट्टी खोली और आरती उतारी। इसके बाद मौजूद ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजक की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

पूजन कराने वाले आचार्य पं. सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ गणेश पूजन कर श्रद्धालु सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं।

पूजन के बाद भजन मंडली की ओर से रातभर जागरण एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। गणेश भजनों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर जनार्दन उपाध्याय, राम गोपाल, विजय कुमार, रमाकांत, गिरजा उपाध्याय, बंसगोपाल, विजय नाथ, आदर्श उपाध्याय, राजू मिश्र, अभिषेक, कृष्ण गोपाल, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, बनारसी, चंद्रकेश, विनोद, पंकज, सूरज, विशाल, नारायन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles