टीमें गठित कर बीजों की जांच हेतु औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।

संत कबीर नगर, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद में बीज प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः तहसील धनघटा मे उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, डा ब्रजेश STA,तहसील मेहदावल मे भूमि संरक्षण अधिकारी सी पी सिंह एवम् उप जिलाधिकारी , भ्रागुमणि STA व तहसील खलीलाबाद में डा0 सर्वेश कुमार यादव एवम उप जिलाधिकारी खलीलाबाद , अजयदीप STA की टीमें गठित कर बीजों की जांच हेतु औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।

तहसील धनघटा मे कुल 09 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे से 04 धान के बीजों के नमूना ग्रहण किया गए। तहसील खलीलाबाद मे कुल 15 दुकानों का निरीक्षण कर 23 बीजों के नमूने ग्रहण किया गया, जिसमे धान के 18, मक्का के , भिंडी के 01 , उर्द के 01 , हाइब्रिड ज्वार 01 नमूना लिया गया । एक दुकानदार को अभिलेख अपूर्ण होने तथा अनियमित रखरखाव पर नोटिस जारी किया गया । तहसील मेहदावल मे 07 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 05 नमूना ग्रहण किया गया। एक दुकानदार (कृषि बीज भंडार , महुली ख़ास गांव)को अभिलेख न दिखा पाने के करने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। खलीलाबाद में मुख्य प्रतिष्ठान जिनके यहां छापा डाला गया फैजाबाद कृषि सेवा केंद्र,विकास बीज भंडार, पंतनगर कृषि सेवा केंद्र, अमर सीड कंपनी,रमेश बीज भंडार,कृष्ण गोपाल बीज भंडार,तराई बीज भंडार,मौर्या बीज भंडार,सत्यम बीज भंडार,चंद्रिका सीड कंपनी आदि पर छापा मारा गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles