जनपद में चल रहे मनरेगा कार्यों का किया गया निरीक्षण !

संत कबीर नगर , जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में चल रहे मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण 14 जनपद स्तरीय अधिकारियों से करायी गयी। जिसमें महेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी से ग्राम पंचायत बभनी में, रवीश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से इमिलडीहा, सौरभ कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग-2 से डिघवा, प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी से बकैनिया पकड़ी, अरविन्द कुमार वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग-3 से लोईयाभार, सी०पी० सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) से सेवहा चौबे, अमित सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सेमरी, सतीश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्रोबेशन) से साड़ेकला, सत्येन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई०सी०डी०एस०) से हारापट्टी, राजेश अपर जिला पंचायत अधिकारी से अमरडोभा, डॉ सर्वेश यादव, जिला कृषि अधिकारी से तेजपुर, समुद्र गुप्त मल्ल, जिला उद्यान अधिकारी से फुलवरिया, डॉ सुरेश कुमार तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पुरैना में चल रहे मनेरगा कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण कराया गया। उक्त ग्राम पंचायतों में एम०आई०एस० के अनुसार कुल 2723 श्रमिक लगे थें जिसके सापेक्ष मौके पर मात्र 772 श्रमिक ही उपस्थित मिलें।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी द्वारा ग्राम पंचायत सौरहा सिंहोरवा, विकास खण्ड सेमरियावां में कुल चार मनरेगा परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें चार परियोजनाओं के सापेक्ष मात्र एक परियोजना पर श्रमिक पाये गये, तीन परियोजनाओं पर कोई श्रमिक नहीं थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles