महिला सशक्तिकरण की अनुपम उदाहरण है अहिल्याबाई होल्कर:विजय कुमार दुबे !

गुरुवार को भाटपार रानी नगर पंचायत परिसर में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में बहुत सारे धर्मार्थ के कार्य किए जिसमें मंदिरों का जीर्णोद्धार, कुओं का निर्माण एवं जगह-जगह धर्मशालाओं का निर्माण कराना शामिल हैं। उन्होंने अपने राज्य में महिला सैनिकों की भर्ती शुरू करने का काम किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि बहुत सारे ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। लेकिन पूर्व की सरकारों ने उन्हें इतिहास के पन्नों में दबा करके रख दिया था। जिन्हें भाजपा सरकार में सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने कुशल और न्यायपूर्ण प्रशासन स्थापित किया।इस अवसर पर नगर के सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता एवं संचालन भाजपा नेता आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, सुरेश तिवारी, राजेश गुप्ता, माला देवी, संगीता देवी, विद्यावती देवी, मुन्नी देवी, गुड्डी देवी, फूला देवी, सोना देवी, विमलावती देवी, राजू सिंह, रणवीर प्रताप सिंह, अजय आर्य, विशाल प्रसाद, राजेश कुमार, वीरू शाह, अक्षय लाल, विजय यादव, ऋषिकेश गुप्ता,पवन राय, आकाश कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles