दिनांक 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जाएगा विकसित कृषि संकल्प अभियान।

संत कबीर नगर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर प्रत्येक विकास खंड में कुल 135 गांव पर चलाया जाना है। जिसमे कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, गन्ना, मत्स्य, सिचाई, बैंक के अधिकारियों व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व प्रगतिशील कृषक द्वारा प्रतिभाग किया जाना है जिसमे कृषि की उन्नत तकनीकी, योजनाओं की जानकारी, पी एम किसान अभियान, मृदा स्वास्थ्य की जानकारी, धान की सीधी बुवाई, जैविक व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जानी है एवं किसानों से फीड बैक प्राप्त करना है।
उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के क्रम में आज गजाधारपुर, नाथनगर में अपर कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र बगही में डॉ0 राजेश कुमार वर्मा अध्यक्ष के वी के द्वारा मक्का विकाश गोष्ठी का संचालन किया गया। आज पौली, हैंसर व नाथ नगर विकास खंड में तीन-तीन कार्यक्रम आयोजित किये गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles