बूथों एवं घर घर पहुँच भाजपा की उपलब्धियों को बतायेंगे कार्यकर्ता !

सलेमपुर विधानसभा स्थित पड़री गजराज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी आज कार्यकर्ता के आत्मबल की दें है भाजपा कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में कैसा भी माहौल में उसे अपने परिवार की तरह मानकर चलता है, भाजपा के इतिहास को याद करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि उस समय जब देश में जातीय और धार्मिक विसंगतियों का बोलबाला था अंग्रेजों के बनाए नियमों से सरकार चला करती थी उस समय राष्ट्र प्रथम की भावना लिए भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ जिसमे कार्यकर्ताओं ने सफलता और असफलता के विचार को दरकिनार करते हुए राष्ट्र के निर्माण के लिए दिनों रात मेहनत किया गाँव गाँव घूमकर भाजपा की नीतियों प्रत्येक परिवारों तक पहुचाया लंबे समय के संघर्ष के बाद एक दिन ऐसा भी आया जब जनता ने भाजपा की नीतियों को आत्मसात करते हुए लुटेरी सरकार को सत्ता से हटाते हुए देश में भाजपा की सरकार का मार्ग प्रशस्त किया।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की नीतियों पर कार्य करते हुए देश को सशक्त और मजबूत बनाने में लगे है। प्रदेश में जब अराजकता का माहौल था उस दौरान जनता ने ने बहुमूल्य जनादेश देकर योगी सरकार का मार्ग प्रशस्त किया जहाँ बिना भेदभाव आज प्रदेश में राम राज्य चल रहा है जहाँ आज न दंगे होते है और ना ही धार्मिक आयोजनों में कोई व्यवधान होता है कभी हफ्तों में बिजली आने वाली आज निर्बाध आपूर्ति वाला राज्य बन चुका है, आज महिला और बहनें निःशुल्क शौचालय से लाभान्वित हो रही और आज उन्हें शौच के बाहर नहीं जाना पड़ता, ग़रीब परिवारों के लिए आवास और राशन की व्यवस्था इस सरकार ने निःशुल्क रखा है । नौकरी के नाम लूट मार को ख़त्म कर पारदर्शी योजना के तहत युवाओं के लिए रोज़गार मुहैया करा रही है ।

आज मुसलमान बहने तीन तलाक के दंश से मुक्त हो चुकी है।युद्यमी वर्ग के लिए बिना ऋण के आज तमाम योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है किसानो के लिए आज सामान निधि उनके कृषि के लिए बहुत ही बड़ा स्रोत बन चुका है। आज जब विरोधी पार्टियाँ भ्रम का जाल फैलाने में लगी है कार्यकर्ताओं को आज प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक घर घर पहुँच कर 7 से 14 अप्रैल तक भाजपा की नीतियां पहुचानी है एवं 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जन्मतिथि भव्य रूप से मनाने कि निर्देश दिए गए है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के जनसंघ से भाजपा बनने तक के संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम को जिला संयोजक राजेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,पूर्व विधायक काली प्रसाद, ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अभय सिंह, अवनीश मिश्र, ब्रजेश धर दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, अमित सिंह, पूर्व विधायक काली प्रसाद जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल,अशोक पांडेय त्रिपुण्यक विश्वकर्मा, डॉ एस एस सिंह, अमरदत्त यादव, हाकिम सिंह, बलबीर सिंह, रामेश्वर सिंह कन्हैया लाल जायसवाल, शेषनाथ भाई, विनय पांडेय, विनय तिवारी, विनोद ठठेरा, राजीव मिश्रा, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा, छेदी जायसवाल, रत्नेश मिश्र, अशोक तिवारी, शम्सुद्दीन अंसारी, राजेश कुशवाहा हिमांशु मिश्रा, बृजेश राजभर, बीना त्रिपाठी, माया जायसवाल, रिंकू देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन अभिषेक जायसवाल तथा संचालन राकेश राजभर ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles