रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, डीजे की धुन पर झूमे रामभक्त, जगह-जगह हुआ स्वागत !

कदौरा‌ जालौन
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को रामनवमी राम जन्म के पावन अवसर पर कदौरा नगर में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव से किया गया। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत नगर के पुराने इलाहाबाद बैंक मैदान से हुई। डीजे की गूंजती धुनों पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा नगर राममय हो गया।
शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां सजाई गई थीं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान राम, सीता, हनुमान सहित विभिन्न दैवीय रूपों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बहुरूपियों ने अपनी अनोखी वेशभूषा व अभिनय से श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया। घोड़े शोभायात्रा में नृत्य करते हुए चल रहे थे, जो आकर्षण का विशेष केंद्र बने। नगर में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए थे और महिलाओं ने झांकियों पर पुष्पवर्षा कर पूजन-अर्चन किया।
शोभायात्रा इलाहाबाद बैंक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार, रामलीला मैदान, राम-जानकी मंदिर, पुराना थाना, बस स्टैंड, दुर्गा माता मंदिर होते हुए सम्पन्न हुई। नगरवासियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर रामभक्तों का स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी बैनर और झांकियों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता निभाई।
इस आयोजन में अनिल नामदेव, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद सिंह, मोनू गुप्ता, हरी गुप्ता, अमित गुप्ता, अभिषेक कुमार, महेश गुप्ता, ओम गुप्ता, सभासद नगर पंचायत कदौरा, व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles