सीएम योगी से मिले खलीलाबाद चेयरमैन जगत जायसवाल, विकास कार्यों में बाधाओं को लेकर की शिकायत !

संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में चेयरमैन ने खलीलाबाद क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और विभिन्न बाधाओं को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान चेयरमैन जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जरूरी बजट की कमी, कई विकास योजनाओं को अधर में डाल रही है। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण, जल निकासी की अव्यवस्था, पथ प्रकाश की कमी, और जलजमाव जैसी गंभीर समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।

चेयरमैन ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में कार्य में व्यवधान पैदा कर रहे कुछ व्यक्तियों की शिकायत भी की, साथ ही कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक हस्तक्षेप की बात भी मुख्यमंत्री को बताई। इसके अलावा, उन्होंने बस स्टेशन से जुड़े जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री से विशेष सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेयरमैन की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग और जिलाधिकारी संतकबीरनगर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो चेयरमैन सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। इस मुलाकात से नगरवासियों में खलीलाबाद के विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना जताई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles