साप्ताहिक बंदी का पालन कराने हेतु जिलाधिकारी निकले बाजार में !

औरैया। रविवार के दिन नगर पालिका क्षेत्र में साप्तहिक बंदी की घोषणा जिलाधिकारी द्वारा की गई थी। मगर कुछ व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों को खोला जा रहा था। जिससे बाजारों में मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को मिली थी। इस पर उन्होंने बाजार का भ्रमण करते हुए व्यापारियों से बंदी पालन किए जाने की बात कही।

रविवार को जिलाधिकारी डा इन्द्रमणि त्रिपाठी अधीनस्थों के साथ सदर बाजार होते हुए अन्य जगह की स्थिति देखी। जहां पर कुछ दुकानें खुली हुई पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने उसने जानकारी हासिल की तो पता चला कि उन व्यापारियों द्वारा लाइनसेंस बनवा लिया गया है। इस पर जिलाधिकारी से व्यापारियों ने सम्पूर्ण बाजार बंदी कराए जाने की बात कही। वहीं कुछ दुकानदारों ने बताया कि उनके द्वारा बंदी के दिन खोले जाने का लाइसेंस बनवा लिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि सरकार के निर्देश पर यह बंदी लागू की गई है। यदि किसी भी प्रकार ऊच नीच होती है इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी दुकान खोलने वाले व्यापारियों की होगी। उन्होंने कहा कि बाजार बंदी का पूरी तरह से पालन किया जाए जिससे कि अन्य व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को चेतावनी दी कि बाजार बंदी का पूरी तरह से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं नगर पालिका ईओ को कार्यवाही एवं जुर्माने को लेकर आदेश दिए। वही सभी प्रतिष्ठान किए दुकान बालों को सख्त हिदायत दी साप्ताहिक बंदी पूर्णतया रखी जाएगी। इस दौरान पालिका कर्मियों के अलवा पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles