सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ गाजीपुर में एकत्रित होंगे व्यापारी: अनूप शुक्ला !

औरैया। सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में प्रदेश भर के व्यापारी गाजीपुर में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुंभ में एकत्रित होंगे। इस कार्यक्रम में जिले से सैकड़ों की संख्या में व्यापारी जाएंगे। रविवार को व्यापार संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने व्यापारियों से संपर्क किया और उनसे एकजुट होने का आवाहन किया।

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया संपर्क के बाद बताया कि प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ा है। इसे रोकने और व्यापारियों की समस्याओं को जानने, व्यापारियों को एकजुट करने के लिए गाजीपुर में 22 दिसंबर को व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से व्यापारी जुटेंगे। सरकार ने जिन मांगों को पूरा नहीं किया है। उन मांगों को उठाने का काम किया जाएगा। बताया कि सरकार ने व्यापारी आयोग का गठन करने की बात सरकार बनाने से पहले कही थी। सरकार ने हामी भी भरी और वादा भी किया लेकिन सरकार अब वादा खिलाफी कर रही है। मंडी शुल्क, ऑनलाइन शॉपिंग, अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न प्रमुख मुद्दा है। अधिकारी बड़े व्यापारियों और उद्योग पतियों के दरवाजे डेरा डाल रहे हैं। ऐसा भी होना चाहिए कि अधिकारियों के कार्यालय और आवासों के बाहर कैमरे लगाए जाने चाहिए। अधिकारियों की निगरानी भी होनी चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय आने पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विनय पुरवार ने बताया कि गाजीपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले से सैकड़ों की संख्या में व्यापारी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर संरक्षक शिव कुमार पुरवार, ब्रजेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष विनय पुरवार, विजयकांत पुरवार, नीरज पोरवाल, अजय अग्रवाल, उमेश विश्नोई, नीरज पोरवाल व राघवेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles