संविधान दिवस पर देश के प्रति स्वतंत्रता,अखंडता, संप्रभुता,और अनुशासन को बनाएं रखने की ली गई शपथ।

जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- नगर पालिका परिषद में 26 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को भारतीय संविधान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में संविधान का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें अधिशाषी अधिकारी व पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम एवं सभासदो ने नगर पालिका के कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों के साथ संविधान का सजीव प्रसारण सुना। साथ ही अधिशाषी अधिकारी ने पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम व अध्यक्ष पति अब्दुल अहद, सभासदों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान के स्वतंत्रता, समप्रभुता, अखंडता और अनुशासन के प्रति सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान अन्य देशों की तुलना में एक विशाल संविधान हैं। जिसमें कानून और नियमो का संग्रह है। हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यो का सदैव पालन करना चाहिए, और अनुशासन में अनुशासित रह कर सभी कार्य करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles