विद्युत कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित !

देवरिया,,24 मई
अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में कतिपय कार्मिक संगठनों ने 29 मई, 2025 से प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस संभावित हड़ताल के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार देवरिया में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के समीप एक तकनीकी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा।

इस नियंत्रण कक्ष के लिए दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9838238006 निर्धारित किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष का संचालन तीन पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संचालित होगी, जिसमें संबंधित कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

नियंत्रण कक्ष में उपस्थिति एवं प्राप्त सूचनाओं के संधारण हेतु दो रजिस्टर रखे जाएंगे, जिनकी जानकारी समय-समय पर नोडल अधिकारी को दी जाएगी। प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नाजिर सदर को निर्देशित किया गया है। ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी बिना प्रतिस्थानी के ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति या संचालन से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना नियंत्रण कक्ष के उपरोक्त नंबरों पर दी जा सकती है।

तकनीकी नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी के रूप में अपर उप जिलाधिकारी (सदर) देवरिया, अवधेश कुमार निगम को नामित किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8887894561 है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles